• Wed. May 27th, 2026

हरी दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्र राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

हरी दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्र राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

 

हरी दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के कृष्णा कुमार और करन सिंह सिराड़ी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दोनों छात्र 22 और 23 तारीख को पश्चिम बंगाल के दीघा में होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में रिदमिक पेयर इवेंट में भाग लेंगे।

 

कृष्णा कुमार ग्राम चितई के दीपलाल और प्रेमा देवी के पुत्र हैं, जबकि करन सिंह सिराड़ी ग्राम सिराड़ के नंदन सिंह और पूनम देवी के पुत्र हैं। दोनों के पिता कृषि कार्य करते हैं और माताएं गृहिणी हैं। जिले और विद्यालय की ओर से दोनों छात्रों के चयन पर खुशी व्यक्त की गई।

 

विद्यालय प्रबंधक गिरीश चंद्र पेटशाली, उप-प्रबंधक भीम सिंह बगड़वात, प्रबंधक कमेटी के सदस्य, ग्राम सभा सिराड़ के प्रधान हिमांशु सिंह सिराड़ी, ग्राम चितई की प्रधान दीपा आर्या अंशुल कुमार , बीडीसी सदस्य दीपा आर्य शंकर कुमार , माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार, जिला पंचायत सदस्य हीरा मेहरा, SSJ विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, साथ ही विभाग के डॉ. गिरीश अधिकारी व डॉ. रजनीश ने चयन पर बधाई दी। साथ ही योग प्रशिक्षक योगी अजय सिराड़ी, योगी सूरज बिष्ट, योगा एवं जिम कोच अंकित , कमल विष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीवन सिंह भंडारी, स्टेडियम योग कोच प्रियांशु भैसोड़ा, क्रिकेट कोच कमल भट्ट, जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जशोद सिंह बिष्ट और NYSF जिला समिति के सभी पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य और दोनों छात्रों के योग कोच डॉ. महेन्द्र सिंह महरा ने बताया कि कृष्णा और करन दोनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वे भविष्य में क्षेत्र का मान बढ़ाएंगे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *