• Tue. May 26th, 2026

यूकेडी के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष कठेत का अल्मोड़ा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

यूकेडी एक राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी होगी- पूरन सिंह कठेत

अल्मोड़ा। मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को यूकेडी अल्मोड़ा जिला कार्यकताओं ने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष माo पूरन सिंह कठेत का प्रथम बार अल्मोड़ा आने पर फूलमलाओ से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब यूकेडी एक राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी होगी क्योंकि यूकेडी को केवल आंदोलनकारी दल के रूप में उत्तराखंड की जनता समझती है।

मगर आज उत्तराखंड की स्थिति में यूकेडी को पूर्ण रूप से एक राजनीतिक दल के रूप में उभारना होगा जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करना हो करना पड़ेगा आगे पुराने कार्यकर्ताओं को एवं उत्तराखंड में कर्मचारी ,मातृशक्ति, युवा शक्ति को जोड़कर एक सशक्त भूमिका में आना होगा जिसमें कार्यकर्ता की भूमिका प्रथम होती है।

इसी तरह दल को ब्लॉक स्तर ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने के लिए संकल्प लेना होगा जिससे आज उत्तराखंड में फैल रहे भ्रष्टाचार पर आज पूरा उत्तराखंड की जनता यूकेडी की ओर देख रही है जिसमें यूकेडी के सिपाहियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी आगे भी उन्होंने ब्लॉक स्तर तक भ्रमण का कार्यक्रम रखा है आज के कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, गिरीश साह, गिरीश नाथ गोस्वामी, भानु प्रकाश जोशी, प्रमोद जोशी, मनोज बिष्ट ,कुंदन सिंह त्रिलोक सिंह , पंकज चम्याल ,राजेंद्र कुमार संतोष बिष्ट, मयंक शाह, कुंदन सिंह बिष्ट, मोहित शाह दीवान विनोला,वैभव शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *