• Mon. May 25th, 2026

उत्तराखंड: उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक  नीरजा यादव को चुना गया संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर। उपनिरीक्षक नीरजा यादव को विगत वर्ष अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चुना गया था। वह अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी।उन्हें दक्षिण सुडान के लिए चुना किया गया। जहां योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से उन्हें दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया।

यूएन मिशन को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया है। यह विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करते हैं, जहां पर लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है। मिशन के तहत सभी देश मिलकर काम करते हैं। उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने इससे पूर्व वर्ष 2013-14 में अपना पहला यूएन मिशन साइप्रस देश में पूरा किया था, जहां वह पेट्रोल लीडर थीं। नीरजा को मिशन में सराहनीय सेवा के लिए 03 संयुक्त राष्ट्र पदकों से भी सम्मानित किया गया है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *