• Thu. Apr 23rd, 2026

    Uttarakhand breaking: अगले सात दिन राज्यभर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

    Byswati tewari

    Sep 1, 2025
    Weather मौसम

    उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत् सावधानी बरतने के संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने अलर्ट जारी किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 01.09.2025 को प्रातः 09:00 AM जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांक वार अलर्ट की सूचना निम्नवत् हैः-

    1- दिनांक 01.09.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना है, (रेड अलर्ट) साथ ही जनपद उत्तरकाशी के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना है. (रेड अलर्ट) साथ ही राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)।

    2- दिनांक 02.09.2025 को राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)। साथ ही राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों तथा हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

    3- दिनांक 03.09.2025 को राज्य के बागेश्वर, देहरादून एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)। साथ ही राज्य के अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

    4- दिनांक 04.09.2025 को राज्य के बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)। साथ ही राज्य के अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

    5- दिनांक 05.09.2025 को राज्य के बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)। साथ ही राज्य के अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

    इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

    1- प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

    2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

    3- आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

    4- PWD, PMGSY, ADB, BRO, NHAI आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

    5- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

    6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

    7- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

    8- अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

    9- उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

    10- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

    11- असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।

    12- सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

    13- भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

    14- समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *