Uttarakhand News: चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में प्रकाशन
उत्तराखंड। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने देश -विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रासर एवं कैलेंडर का प्रकाशन किया है।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मंदिर समिति ने आठ भाषाओं ने इस यात्रा वर्ष ब्रासर का प्रकाशन किया है। ब्रासर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली मराठी, तेलगू, कन्नड़ ,मलयालम आदि भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।कहा कि उत्तराखंड चार धाम में देश विदेश के तीर्थयात्री दर्शनार्थ पहु़चते हैं।ब्रासर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम, श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री यमुनोत्री सहित पंच बदरी पंच केदार तथा श्री बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी प्राप्त होगी साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गयी है।
आज की खबरें
- भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं I
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।
- अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
- हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरस
This post was published on 29/03/2025 11:41 AM