• Tue. May 26th, 2026

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के सर्वाधिक 37 कैडेटों ने एनडीए लिखित परीक्षा करी उत्तीर्ण

उत्तराखंड। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 37 कैडेटों ने यूपीएससी एनडीए UPSC NDA लिखित परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है। ये भारत के सभी 33 सैनिक स्कूलों में सबसे अधिक संख्या है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने गुरुवार को बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल अपनी स्थापना के बाद से ही युवा उम्मीदवारों को सेना में करियर के लिए तैयार करने के लिए एक संरचित और कुशल ढांचा प्रदान कर रहा है और एनडीए UPSC NDA प्रविष्टियों में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।

उन्होंने बताया कि स्कूल को 9 बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है और जल्द ही इसके खाते में 10वीं ट्रॉफी होगी। इस वर्ष के पिछले बैच के 29 कैडेटों ने इस वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण की जिससे कुल कडेटों की संख्या 66 हो गई है।

सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी UPSC NDA (एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में प्रवेश के लिए शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है। सैनिक स्कूल भारतीय सशस्त्र बलों के भावी उच्च अधिकारियों को जन्म देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *