• Wed. Apr 29th, 2026

    उत्तराखंड:बारातियों पर चढ़ा दी थी स्कोर्पियो, चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

    दिनांक 10 फ़रवरी को हरिद्वार में बारातियों पर स्कोर्पियो वाहन चढ़ाने के प्रकरण में एक व्यक्ति की मृत्यु व 31 लोग घायल हो गए थे, जिसपर हरिद्वार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
    दस फरवरी2023  की रात्रि में थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि सरदार सिंह फार्म हाउस के पास एक स्कार्पियो वाहन द्वारा बारात पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमें एक व्यक्ति जोकि बैंड वाला था की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं 31 अन्य लोग घायल हो गये।


    बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बारात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बारातियों को टक्‍कर मार दी।  स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी। घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मौत हो गई। साथ ही दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे सीओ निहारिका सेमवाल और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने फोर्स के साथ पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया गया।

    थाना बहादराबाद द्वारा धारा 304 अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालक को सोमवार को  हिरासत में लिया गया और माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *