• Mon. May 25th, 2026

Uttarakhand पेपर लीक परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

WebfastnewsNews webfastnews

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी चूक सामने आने के बाद सरकार ने पहली कठोर कार्रवाई की है। हरिद्वार जिले के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट (केंद्र कोड-1302) में एक अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा के दौरान मोबाइल से प्रश्नपत्र के 12 सवाल बाहर भेजे जाने की घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

 

UKSSSC सचिव की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), K.N. तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन के अनुसार, परीक्षा आयोजन में गंभीर लापरवाही और दायित्वों के प्रति असंवेदनशीलता के कारण यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और वह अब आयुक्त, ग्राम्य विकास कार्यालय, पौड़ी से सम्बद्ध रहेंगे।

उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रतिनिधिमंडल को मिले अबतक लगभग 35 घंटे से अधिक हो गए हैं तथा परेड ग्राउंड में चल रहे धरना प्रदर्शन को दिन-रात तीन दिन पूर्ण हो गए हैं किंतु अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि या संवाद बेरोजगारों से नहीं किया जा रहा है।

राम कंडवाल ने कहा कि जब तक युवाओं की मांगों पर पूर्ण कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। राम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मुख मुख्य चार मांगे प्रमुखता से रखी गई हैं।

 

1- प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच की तत्काल संस्तुति की जाए।*

*2- स्नातक स्तरीय परीक्षा को तत्काल निरस्त कर एक माह में पुनः परीक्षा आयोजित की जाए।*

 

*3- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।*

 

*4- आरक्षी भर्ती नियमावली को तत्काल संशोधित किया जाए।*

 

*उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक कोई ठोस आश्वासन न मिलने के कारण बेरोजगारों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंभीरता दिखाते हुए तत्काल आयोग द्वारा आयोजित की गई संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं के कारण तत्काल इस परीक्षा को निरस्त कर देना चाहिए। सुरेश सिंह ने कहा कि यदि युवाओं की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो युवाओं का आक्रोश बढ़ना तय है और जिसकी झलक आंदोलन में लगातार बढ़ रही संख्या प्रदर्शित कर रही है।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आंदोलन को समर्थन देने कई सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने भी अपना समर्थन दिया तथा बॉबी पंवार भी आंदोलन में रात दिन-डटे हुए हैं ।

 

इस मौके पर उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के महासचिव संजेंद्र कठैत, जसपाल चौहान,विशाल चौहान, बिट्टू वर्मा, सुनील,अखिल तोमर सहित कई युवा मौजूद रहे।

 

राज्यभर में युवाओं में इस पेपर लीक को लेकर भारी आक्रोश है, और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षा की पवित्रता से समझौता करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *