• Mon. May 25th, 2026

Uttarakhand weather update: 7 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी

उत्तराखंड राज्य के लिए 7 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 28 व 29,30 जून और 1 जुलाई को भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है जिसको लेकर विभाग ने ऑरेंज जारी किया है जबकि 5 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक येलो अलर्ट के तहत आंधी तूफान के साथ भारी बरसात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 28 जून को नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।मौसम के रुख को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही बरसाती नालों और नदियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *