• Mon. May 25th, 2026
web fast news logo

मात्र 3 दिन की समयावधि में मानचित्र को स्वीकृत करने की पूरी कार्रवाई की गई

प्रदेश में भवनों के मानचित्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया सरलीकरण के तहत राज्य में पहला स्वीकृत स्वप्रमाणन मानचित्र आवेदक मुक्ता जोशी को मिला।
आज देहरादून में शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत स्वप्रमाणन मानचित्र स्वीकृति को पत्रकारों की मौजूदगी में उपलब्ध कराया। यह राज्य का पहला स्वप्रमाणन नक्शा है।
अग्रवाल ने बताया कि मात्र 3 दिन की समयावधि में मानचित्र को स्वीकृत करने की पूरी कार्रवाई की गई है। यह प्रक्रिया और भी अल्प समय में की जा सकती है। इसमें संबंधित आर्किटेक्ट का डिजिटल हस्ताक्षर पहले से होता है।
उन्होंने बताया कि आर्किटेक्ट को दिये गये उसकी व्यवसायिक शुल्क के अतिरिक्त प्राधिकरण स्तर पर मात्र 44956 शुल्क जमा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में प्राधिकरण के किसी भी कर्मचारी का कोई भी सम्पर्क आवेदक के साथ नहीं हुआ। शून्य सम्पर्क युक्त इस प्रणाली से मात्र 03 दिन में मानचित्र स्वीकृत कर आवेदक को प्राप्त हो गया।

इस मौके पर आवेदक मुक्ता जोशी ने सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया आम जनमानस के लिए अत्यंत सुविधाजनक और पारदर्शी के साथ उम्मीद से बेहतर है।मंत्री ने प्राधिकरणों को निर्देश दिये गये कि इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक किया जाए ताकि आम जनमानस को अधिकाधिक लाभ मिले।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *