दूल्हे के मुंह से आई शराब की बदबू तो दुल्हन ने स्टेज पर ही कर दी धुनाई
नई दिल्ली. शादी का दिन किसी भी लड़के या लड़की के लिए जिंदगी का खास दिन होता है। लेकिन दिन सिर्फ अच्छी चीजों के लिए ही यादगार नहीं होते, कभी-कभी लोग बुरी चीजों के लिए भी याद किए जाते हैं। दुल्हन द्वारा दुल्हन की पिटाई. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
दरअसल एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वायरल दूल्हा-दुल्हन को शादी का दिन हमेशा याद रहेगा। जश्न के लिए नहीं, बल्कि हंगामा मचने के लिए. दुल्हन द्वारा दूल्हा की पिटाई के लिए, इस वीडियो में एक दुल्हन अपने होने वाले पति की पिटाई करती नजर आ रही है.
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं, लेकिन अचानक दुल्हन दूल्हे पर हमला कर देती है. वीडियो के साथ दी गई जानकारी अनुसार दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की गंध आई, इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और बात पिटाई तक पहुंच गई. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं और जयमाल का समय हो चुका है. आसपास कई मेहमान खड़े हैं. सबसे पहले दूल्हे को माला पहनाई जाती है. लेकिन कुछ मिनट बाद दुल्हन अपनी वरमाला पहनने की बजाय दूल्हे को उससे पीटना शुरू कर देती है. फिर वह उसे जोर से थप्पड़ मारती है और चली जाती है। आसपास मौजूद लोग नजरें फाड़-फाड़ कर दोनों को देखने लगते हैं।
This post was published on 26/04/2024 9:21 AM