• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा चिकित्सालय को योगदा आश्रम ने दान की निशुल्क एम्बुलेंस

ALMORA – योगदा सत्संग शाखा आश्रम द्वाराहाट के सौजन्य से पं0 हरगोविन्द पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को निःशुल्क प्रदान की गई नई एम्बुलेंस को आज जिलाधिकारी वन्दना ने हरी झण्डी दिखाते हुये रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस को रवाना करने से पूर्व एम्बुलेंस में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस के मिल जाने से चिकित्सालय में आने-जाने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलेंगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि इस वाहन का उपयोग सही तरीके से किया जाय साथ ही यह भी प्रयास किया जाय कि अधिक से अधिक मरीजों को इस एम्बुलेंस का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कई बार 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण लोगों को एम्बुलेंस नही मिल पाती है अब गम्भीर रोगियों को लाने-ले जाने मंे किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत ने जानकारी देते हुये बताया कि इस नई एम्बुलेंस जिसकी कीमत रू0 17 लाख (सत्रह लाख) है निःशुल्क प्रदान की गई है। इस एम्बुलेंस में फोल्डिंग स्टेचर, स्पाइन बोर्ड, 2 सिलेण्डर बी टाईप, 02 सिलेण्डर डी टाइप/जम्बो, एम्बू बैग, सक्शन मशीन, बी0पी0 मशीन, पल्स आक्सीमीटर, मॉनिटर आदि सुविधायें दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब जिला चिकित्सालय के पास 2 एम्बुलेंस हो गयी है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा0 कुसुमलता, आश्रम प्रभारी स्वामी ललिता नंद गिरि, स्वामी पवित्रता नंद गिरि रॉची, ब्रहमचारी धैर्यानंद, ब्रहमचारी आद्यानंद गिरि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, डा0 दीपांकर डेनियल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *