• Wed. Feb 11th, 2026

यूट्यूबर सौरभ जोशी ने मांगी ली माफी

हल्द्वानी – यूट्यूबर सौरभ जोशी ने आखिर माफी मांग ही ली है। बकायदा माफी का एक वीडियो भी बनाया है। आखिरकार अपने विवादित बयान के बाद उन्हें असहास हो गया कि उन्होंने हल्द्वानी और उत्तराखंड के बारे में गलत बोल दिया था । हालांकि वीडियो में वह सफाई देते दिख रहा है कि मैंने ऐसा नहीं कहा में तो सिर्फ ये कहना चाह रहा था बस उसका मतलब गलत चला गया। अब चाहे ही कुछ भी बोले लेकिन जो बात मुंह से निकल गई वह पूरे प्रदेश में मुद्दा बन गई। सौरभ जोशी बैकफुट पर चले गया। बता दें कि अपने एक वीडियो में सौरभ जोशी ने कहा कि उसकी वजह से हल्द्वानी और उत्तराखंड को लोग जान रहे है। इससे पहले लोग हल्द्वानी और उत्तराखंड को नहीं जानते है। बस फिर क्या था लोगों ने ऐसा बम बनाया कि सोशल मीडिया पर कमंेटस और मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा पहाड़ में बंदरों और ब्लागरों की बाढ़ आ गई। गजब की बात यह है कि रोज गाइज -गाइज कहने वाले ब्लागर भी सौरभ जोशी को लेकर कमेंट करने लगे। लोगों ने खूब वीडियो बना ली ताकि उनके व्यूज आ सकें।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *