X

प्रदेश सरकार विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है- विधायक मनोज तिवारी

अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विधायक मनोज तिवारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दोबारा सत्ता में आने के बाद विकास कार्य पूरी तरह अवरूद्ध हो गए हैं। तिवारी ने कहा कि एनएच से लेकर पीएमजीएसवाई मार्गों की दुर्दशा इसका जीता जागता उदाहरण है। विधायक तिवारी शुक्रवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।


उन्होंने विस क्षेत्र की जनता को दीपोत्सव की बधाई देते हुए अपनी बात शुरू की। कहा कि जिला मुख्यालय सहित विस क्षेत्र के अधिकांश सड़कें बदहाल बनी हुई हैं। लोनिवि के अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी के बाद कुछ गड्ढे भरे जा रहे हैं। बताया कि सरकार सड़कों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध नहीं करा रही हैं। विशेष तौर पर विपक्ष के विधायकों से जुड़े विस क्षेत्रों की खुली उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर के धार की तूनी से एनटीडी सड़क की हालत में उन्होने हरीश रावत सरकार के समय सुधार करवाया था वर्तमान में हालत खराब बनी हुई है। इसमें सुधार के लिए तमाम कोशिश के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है और इसके बाज शासन प्रशासन हरकत में आया है। अभी सुनवाई लंबित है।

रानीधारा मार्ग में इंटरलाकिंग का प्रस्ताव शासन को गया है। इसके लिए नए सिरे से बजट की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि एनएच से बेस से लेकर आगे के क्षेत्र को प्रभावित करने के बजाय क्वारब कोसी बाइपास को एनएच का विकल्प बनाया जाना चाहिए। तिवारी ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के खिलाफ पार्टी के साथ ही आम जनता को साथ लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्टनगराध्यक्ष तारा चंद्र जोशी जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पूरन रौतेला आदि मौजूद रहे।

This post was published on 11/11/2023 9:53 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post