almora: आंधी तूफान से एक मकान में गिरा विशालकाय पेड़
आंधी तूफान से एक मकान में गिरा विशालकाय पेड़
चौखुटिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पेड़ को काटकर हटाया
आज दि0.05.06.2024 को मुकेश पाण्डे ने चौखुटिया थाने पर सूचना दी कि ग्राम दिकोत चौखुटिया में विष्णु दत्त फुलेरिया पुत्र नारायण दत्त के मकान के ऊपर एक विशाल पेड गिर गया है । सूचना पर थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविंदर सिंह मय पुलिस बल के तुरन्त मौके पर पहुंचे, एक विशाल तुन का पेड आँधी एवं बारिश के कारण मकान के ऊपर गिर गया था । जिससे मकान का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर का प्रवेश द्वार बाधित हो गया था। जिस कारण घर में निवास कर रहे लोग दहशत में आ गये थे। पुलिस द्वारा वुडन कटर की मदद से पेड की मोटी -मोटी टहनियो को काटकर मकान तथा प्रवेश द्वार से हटाया गया । उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है ।
अल्मोड़ा। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिसके बाद सोमेश्वर व चौखुटिया पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में पेड़ गिरने व मलबा आने से अवरुद्ध सड़क मार्गो को किया सुचारुआज 11 सितंबर 2023 को थाना सोमेश्वर में डायल 112 के…
आंधी-तूफान में स्कूटी पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार को आंधी-तूफान के दौरान एक दोपहिया वाहन पर एक पेड़ गिर गया जिससे उस पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि…
अल्मोड़ा। आज अचानक तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने से कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिल रही है इस तेज आंधी तूफान से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसी बीच तेज आंधी तूफान से सर्किट हाउस के एक भवन व कैंट ऑफिस मे कई जगह…