• Mon. May 25th, 2026

सुबह सवेरे: देश दुनिया की प्रमुख खबरें ……..आज से आईपीएल का 16वां सीज़न शुरू…

❇️आज से आईआरसीटीसी केदारनाथ धाम के लिए अपनी हेलीकाप्टर सेवा करेगा शुरू।
❇️ आज से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 16वां सीज़न शुरू हो रहा है। इस वर्ष  10 टीमें खेल रही हैं।कुल 74 मैच खेले जाएंगे।इनमें 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ़ मुक़ाबले होंगे।
❇️इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 16वां संस्करण अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स के मुकाबले के साथ होगा शुरू।
❇️मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
❇️ मध्य प्रदेश के इंदौर में मंदिर की बावडी की छत गिरने से 18 लोगों की मृत्‍यु। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।
❇️केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।95 संयुक्त सहकारी कृषि, 95 जन औषधि केन्द्र और 95 जन सुविधा केन्द्रों का उद्घाटन किया।
❇️ओस्ट्रेलिया में इस वर्ष जनवरी के अंत में खालिस्तानी समर्थकों और भारतीय प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
❇️ केंद्र सरकार ने दुर्लभ बीमारियों के उपचार के उद्देश्‍य से व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली सभी दवाओं और विशेष खाद्य पदार्थों को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट प्रदान की।
❇️ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आने वाले दिनों में गिरफ़्तारी हो सकती है। पोर्न स्टार मामले में ट्रंप पर मुक़दमा चलेगा।
❇️अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार रात अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई।
❇️पश्चिम बंगाल: हावड़ा में ‘राम नवमी’ शोभायात्रा के दौरान हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। हंगामे में कई वाहनों को आग लगा दी गई थी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *