• Sun. Feb 15th, 2026

येलो अलर्ट: अल्मोड़ा सहित इन जिलों में दिनभर बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना

मौसम विभाग ने   पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज देहरादून,हरिद्वार, नैनीताल,टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना हैं।
आज अल्मोड़ा में दिनभर बारिश की संभावना है। वही सुबह से तेज़ तूफानी बहवाएं चल रही है। पिछले 24 घण्टे में अल्मोड़ा में 2.5 mm की बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 11 व न्यूनतम 5℃ रहेगा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने/ओलों के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) भी जारी की है। इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *