• Tue. May 26th, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए 2 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं।

नैनीताल के सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जनवरी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सरकारी या फिर गैर सरकारी किसी भी स्कूल में वह कक्षा 5 में पढ़ा हुआ होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3 और कक्षा 4 पास किया होना बेहद जरूरी है। आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होनी चाहिए।
प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *