• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: दुष्कर्म का आरोपी 5 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शनिवार दिनांक 22.06.2024 को द्वाराहाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी बहन के साथ प्रमोद बिष्ट उर्फ संजु बिष्ट ने दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार तत्काल थाना द्वाराहाट में धारा 376 आईपीसी के तहत अभियुक्त प्रमोद बिष्ट उर्फ संजु बिष्ट के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी।

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को टीम गठित कर घटना में संलिप्त नामजद अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 22.06.2024 को 05 घण्टे के भीतर ही द्वाराहाट से आरोपी व्यक्ति प्रमोद बिष्ट उर्फ संजु बिष्ट को गिरफ्तार किया कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम- में 1-महिला उ0नि0 मोनी टम्टा –थाना सोमेश्वर 2-अपर उ0नि0 विजय पाल – थाना द्वाराहाट 3-हे0कानि0 योगेन्द्र प्रकाश – थाना द्वाराहाट, 4-कानि0 ललित मोहन- थाना द्वाराहाट शामिल रहें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *