पिठ्ठू बैंग में निकली दो लाख से अधिक की चरस, गिरफ्तार
एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
नशे के विरुद्ध अभियान में एसओजी और सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 25/06/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में थाना सोमेश्वर पुलिस व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौकी ताकुला गेट पर अभियुक्त प्रेम सिंह दानू के कब्जे से एक पिठ्ठू बैंग में 2.180 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना सोमेश्वर में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रेम सिंह दानू उम्र- 41 वर्ष पुत्र स्व0 बहादुर सिंह दानू निवासी ग्राम व पोस्ट सौराग थाना कपकोट जिला बागेश्वर
बरामदगी- 2.180 किलोग्राम अवैध चरस,
कीमत- 2,18,000 (दो लाख अठारह हजार रुपये)
सोमेश्वर/एसओजी पुलिस टीम-
- उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार-चौकी प्रभारी ताकुला, थाना सोमेश्वर
- कानि0 दीवान बोरा- एसओजी अल्मोड़ा
- कानि0 मौ0 यामिन- एसओजी अल्मोड़ा
- कानि0 विरेन्द्र बिष्ट – एसओजी अल्मोड़ा
- भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं I
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।
- अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
- हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरस
This post was published on 26/06/2024 2:26 PM