• Mon. May 25th, 2026

टूटी कुर्सी के सहारे 70 वर्षीय महिला पेंशन लेने चली नंगे पैर ,वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होते रहती है पर इस बार एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। नबरंगपुर की 70 वर्षीय महिला सूर्या हरिजन को अपनी पेंशन लेने के लिए टूटी कुर्सी का सहारा लेकर चिलचिलाती धूप में कई किलोमीटर नंगे पैर चलना पड़ता है। महिला का टूटी कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर तक नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल हुआ है।


घटना 17 अप्रैल को ओडिशा के नबरंगपुर जिले के झरीगांव प्रखंड में हुई. बुजुर्ग महिला सूर्य हरिजन बेहद गरीब है, उसका बड़ा बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर के रूप में काम कर रहा है। वह अपने छोटे बेटे के परिवार के साथ रह रही है और वह दूसरे लोगों के मवेशियों को चराकर अपना गुजारा करता है। परिवार के पास जोतने के लिए जमीन नहीं है और झोपड़ी में रहता है

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर संबंधित शाखा के शाखा प्रबंधक ने कहा कि महिला को पैसे निकालने में समस्या का सामना करना पड़ा क्योंकि उसकी उंगलियां टूट गई हैं
उनकी पैसे निकालने की परेशानी का हम जल्द समाधान करेंगे। जल्द कोई रास्ता निकाला जाएगा।
महिला पेंशन लेने के लिए बैंक गई, लेकिन उसे बताया गया कि उसका अंगूठा रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा है, और उसे घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंधक ने दावा किया है कि उन्हें अपनी “टूटी हुई उंगलियां के कारण पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और बैंक समस्या को हल करने के लिए काम कर रहा है। झारीगांव शाखा के एसबीआई प्रबंधक ने कहा, उसकी उंगलिया टूट गई है, इसलिए उसे पैसे निकालने में परेशानी हो रही है उसे बैंक से मैन्युअल रूप से 3,000 रुपये दिए गए हैं। हम जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे।” उनके गांव के सरपंच ने भी कहा कि उन्होंने गांव में ऐसे असहाय लोगों की सूची बनाने और उन्हें पेंशन का पैसा उपलब्ध कराने पर चर्चा की है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *