• Thu. May 28th, 2026

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की मांग, 18 से 21 अक्टूबर तक बाज़ार में दो पहिया वाहनों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

ByD S Sijwali

Oct 15, 2025 #almora news

 

अल्मोड़ा जिले में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के महापौर अजय वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि आपको विदित ही है कि हिन्दुओं के पावन पर्व दीपावली के शुभअवसर पर अपेन व्यापार को बढ़ाने के लिए साल भर जोरों से तैयारी करता है। अल्मोड़ा का पूरा बाजार संकरा एवं सीमित होने की वजह से व्यापारियों के साथ आम जनता को भी खरीदारी करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए जहाँ पूरे बाजार में लोगों की खरीददारी से लोगों की भीड़ जमा रहती है, वहीं दो पहिया वाहनों के बाजार में आने से और आम जनता की सुविधा को देखते हुए दिनांक 18, 19, 20 एवं 21अक्टूबर 2025 तक दो पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया जाय। साथ ही निगम द्वारा कूड़ा ले जाने वाली गाड़ी का समय भी दीपावली के त्यौहार तक बाजार में कूड़ा उठाने के संबंध में आदेश देने की कृपा करें। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए लोगों की खरीददारी की वजह से बाजार में अत्यधिक भीड़ हो रही है एवं व्यापारियों को व्यापार करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी हित एवं आमजनमानस की सुविधा को देखते हुए निवेदन किया है कि दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2025 तक बाजार में दोपहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया जाय एवं कूड़ा गाड़ी का कूड़ा उठाने का समय रात्रि 8.30 बजे से किया जाय। 

रहें मौजूद 

 

ज्ञापन प्रेषित करने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय ‘साह रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू‘, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, निकेश उपाध्याय, मनीष मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *