• Fri. Nov 7th, 2025

    पहली बार 108 महिला ऑफिसर बनेंगी कर्नल, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

    Byswati tewari

    Jan 18, 2023


    भारतीय सेना महिला अधिकारियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पहली बार कमांड भूमिकाओं के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों को मंजूरी दी है। भारतीय सेना ने 108 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के लिए आर्मी बोर्ड गठित कर दिया है। इसके अलावा महिला अधिकारियों को भारतीय सेना की कोर ऑफ आर्टिलरी में कमीशन देने का फैसला लिया है। इस बारे में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिस पर सेनाध्यक्ष ने जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई है।

    ऑफिसर के रूप में भारतीय सेना में अवसर

    दुनिया में अहम स्थान रखने वाली भारतीय सेना में ऑफिसर बनने के लिए महिलाओं को कई मौके मिलते हैं। भारतीय सेना तीन तरह से महिलाओं को अधिकारी के रूप में शामिल कर देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारी देती है। महिलाएं भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में NDA, NCC स्पेशल एंट्री और CDS एंट्री से शामिल हो सकती हैं। एक योद्धा के रूप में भारतीय सेना में अधिकारी बनना, देश की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभाना है।

    महिलाओं का किस रैंक पर होता है कमीशन

    भारतीय सेना दुनिया की टॉप पांच सेवाओं में गिनी जाती है। जिसमें कुल 9 ऑफिसर रैंक होती है। इन श्रेणियों के अंतर्गत इंडियन आर्मी को रैंक दिए जाते हैं। लेफ्टिनेंट कमीशन रैंक में सबसे पहला पद है। इनकी वर्दी पर 2 स्टार लगे होते हैं। लेफ्टिनेंट आईएमए, ओटीए से ट्रेनिंग करते हैं उसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट का ही रैंक प्राप्त होता है। इसके बाद उनका आगे प्रमोशन होता रहता हैं। लेफ्टिनेंट रैंक  से कर्नल की रैंक तक पहुंचने के लिए तीन और ऑफिसर रैंक पर सेवाएं देने होते हैं, जिसमें कैप्टन, मेजर और लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक शामिल हैं। हालांकि, ये सारे पद पुरुषों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध होती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *