• Tue. May 26th, 2026

तीन से तैतीस पर पहुंचे अडानी, अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी  टॉप-30 लिस्ट से बाहर

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के लिए कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी  टॉप-30 की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रुप के नेट वर्थ में आ रही इस गिरावट के वजह से दुनिया के अमीरों में उनका दबदबा भी कम हो गया है। बीते साल 2022 में अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने एक महीने में ही उनका पूरा साम्राज्य हिलाकर रख दिया।
एशिया के सबसे रईस इंसान का ताज भी गौतम अडानी के पास छिन गया है, जबकि अब ये ताज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सिर पर सज गया है। अब दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में अंतर की बात करें तो फोर्ब्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 84.1 अरब डॉलर है। इसके साथ वे टॉप-10 अमीरों में आठवें पायदान पर काबिज हैं। गौतम अडानी की तुलना में मुकेश अंबानी की संपत्ति 48.8 अरब डॉलर अधिक हो गई है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *