• Tue. May 26th, 2026

डेढ़ वर्षीय मासूम के सिर से उठा मां का साया, शिक्षिका ने जहर गटक कर की जीवनलीला समाप्त

हल्द्वानी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई हैं। यहाँ शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया गया है कि मृतका ने जहर खाने के बाद अपने परिजनों एवं एक सहेली को काल कर घटना की जानकारी देते हुए चारधाम मंदिर पर मिलने बुलाया। जिस पर मौके पर पहुंचे परिजनों को वह गंभीर अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली, आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी गीतांजलि देऊपा(उम्र 28 वर्ष) पत्नी अभिनव मेहरा शिक्षिका के पद पर एक निजी स्कूल में कार्यरत थीं।
जानकारी अनुसार कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी । गीतांजलि की डेढ़ साल की बेटी है। परिजनों के मुताबिक गीतांजलि एकाएक घर से निकल कर चारधाम मंदिर स्थित जंगल पहुंच गई। जहां उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसके बाद उसने अपनी एक सहेली और स्वजनों को फोन कर कहा कि अगर आखिरी बार देखना चाहते हो तो चारधाम मंदिर आ जाओ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *