• Tue. May 26th, 2026

सांड से टकराकर स्कूटी सवार नलकूप विभाग के मिस्त्री की मौत

सांड से टकराकर स्कूटी सवार नलकूप विभाग के मिस्त्री की मौत

हल्द्वानी। सड़कों, रास्तो पर घूमते सांड लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है वहीं पर प्रशासन द्वारा आवारा जानवरों को गौशाला में रखने के लिए व्यवस्था की गई है लेकिन गौशालाओं की क्षमता कम होने के चलते कई जानवर अभी भी सड़कों पर घूम रहे हैं, जिनकी वजह से हादसे हो रहे हैं।लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मोटाहल्दू पर अंधेरे में अचानक सांड से टकराकर स्कूटी सवार नलकूप विभाग के मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत सुख सागर उम्र 34 वर्ष पुत्र कैलाश सागर अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था। वापसी के दौरान रात करीब 10:00 बजे मोटाहल्दू में सांड से टकरा गया।सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था बावजूद इसके सुख सागर के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *