• Tue. May 26th, 2026

हल्द्वानी में हालात बिल्कुल सामान्य, केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी- एडीजी

हिंसा प्रभावित उत्तराखंड शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन बनभूलपुरा इलाके में यह अब भी लागू है, जहां गुरुवार को अवैध रूप से निर्मित मदरसे को ध्वस्त करने पर भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी।

शहर के बाहरी इलाके में दुकानें शनिवार को खुलीं लेकिन स्कूल बंद हैं।

हल्द्वानी में कैंप कर रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून एवं व्यवस्था, एपी अंशुमन ने बताया, “प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है।”

हल्‍द्वानी घटना पर एडीजी कानून एवं व्‍यवस्‍था अंशुमान ने कहा, “हल्द्वानी में हालात बिल्कुल सामान्य हैं। बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। पूरे प्रकरण में 3 FIR दर्ज़ की गई है जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है बाकी अज्ञात हैं। 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। CCTV की जांच की जा रही है। घटना में अभी तक 5 की मृत्यु हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई पुलिसकर्मी घायल हैं….केंद्रीय सुरक्षा बल भी यहां तैनात हैं, PAC भी लगाई गई है।”

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *