• Tue. May 26th, 2026

एक क्रेडिट कार्ड के बराबर खा रहें प्लास्टिक, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की रिपोर्ट

एक क्रेडिट कार्ड के बराबर खा रहें प्लास्टिक, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की रिपोर्ट

हमारी दिनचर्या में प्लास्टिक का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि वह हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह केवल उस प्लास्टिक की बात नहीं है, जिसे हम देख सकते हैं। माइक्रो और नैनो प्लास्टिक तो इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे हमारी नजरों से छिपे रहते हैं। ये न सिर्फ पर्यावरण बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा हैं। वर्तमान में भोजन, पानी, और हवा में घुले हुए ये माइक्रो-नैनो प्लास्टिक हमारे शरीर में पहुंचकर कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं।

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति हर सप्ताह लगभग 5 ग्राम प्लास्टिक का सेवन करता है, जो एक क्रेडिट कार्ड के वजन के बराबर होता है। इसका सबसे बड़ा स्रोत पानी है। बोतलबंद पानी, नल का पानी, सतही और भूमिगत जल में प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं।

शरीर में प्लास्टिक की मात्रा

रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने में शरीर में लगभग 21 ग्राम प्लास्टिक और एक वर्ष में करीब 250 ग्राम प्लास्टिक जमा होता है। इस तरह से 79 वर्ष की औसत आयु तक पहुंचते-पहुंचते, एक व्यक्ति के शरीर में लगभग 20 किलोग्राम प्लास्टिक जमा हो सकता है, जो दो बड़े डस्टबिन के बराबर है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां विकसित होने का खतरा बढ़ता है।

प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान

प्लास्टिक के कप और डिस्पोजेबल बर्तनों में गर्म चीजें खाने-पीने से प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक रसायन और सूक्ष्म कण शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। प्लास्टिक में शीशा और आर्सेनिक जैसे जहरीले तत्व भी होते हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों का खतरा

– ल्यूकेमिया, लिंफोमा
– मस्तिष्क और स्तन कैंसर
– प्रजनन क्षमता में कमी
– फेफड़ों का क्षय
– मस्तिष्क को नुकसान

प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उपाय

रसोई में प्लास्टिक का कम उपयोग: प्लास्टिक के डिब्बों की बजाय कांच या स्टेनलेस स्टील के जार का उपयोग करें।
विकल्पों का चयन: प्लास्टिक रैप्स की बजाय सिलिकॉन रैप्स या सिल्वर फॉइल का उपयोग करें।
प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग: प्लास्टिक की कंघी और ब्रश की बजाय लकड़ी के कंघी और ब्रश का उपयोग करें।
शॉपिंग बैग: बाजार में हमेशा कपड़े के बैग का उपयोग करें।
नेचुरल स्क्रबर्स: प्लास्टिक के स्क्रबर्स को हटाकर प्राकृतिक स्क्रबर्स का उपयोग करें।
कचरा प्रबंधन: कचरे के लिए प्लास्टिक बैग की बजाय कंटेनर का उपयोग करें।
प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग के प्रति सजग होकर, हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा कर सकते हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *