• Sun. Feb 15th, 2026

उत्तराखंड राज्य से पलायन की रफ्तार में बढ़ोत्तरी : प्रताप सिंह नेगी

उत्तराखंड राज्य से पलायन की रफ्तार में बड़ोंतरी। अल्मोड़ा -उतराखंड राज्य के सबसे पलायन करने में पौड़ी जिला व अल्मोड़ा जिला है।ये पांच सालों में पौड़ी जिले व अल्मोड़ा जिले से पलायन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन होने का मुख्य कारण रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य ये तीन चीजों के अभाव के कारण आज उतराखड के पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार युवाओं का पलायन बडते जा रहा है। प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया पांच सालों में उत्तराखंड के संपन्न शहरों में मात्र व शिशु मृत्यु दर बडती जारही है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में 30.6फिसदी व शहरी क्षेत्रों 36.2। नेगी ने बताया पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन होने से गांव के गांव धीरे धीरे सुनसान है। इस सुनसान की स्थिति से आज उतराखड के पर्वतीय क्षेत्रों में बाघ,व जंगली सुवर आदि जंगली जानवरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों लोगों का आना जाना बन्द होने से बाघ व भालू व जंगली सुवरो ने गांवों में आकर दिन पर दिन आतंक फैलाया है। प्रताप सिंह नेगी समाजिक का कहना हर साल उत्तराखंड में 60 से ज्यदा लोगों को जंगली जानवरों के द्बारा मारा जा रहा है।ये आंकड़े में कोई गिरावट नहीं आई आये दिन बाघ,हाथी, तेंदुआ,भालू जैसे जंगली जानवरों के द्बारा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की मौत हो रही है।जिस कारण पलायन तेजी से बड़ रहा हैं सरकार को इस हेतु एक ठोस कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता हैं।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *