• Tue. May 26th, 2026

पुलिस ने की आगामी मोहर्रम पर्व के संबंध में पीस व अमन कमेटी की मीटिंग

Byswati tewari

Jul 14, 2024

कोतवाली लालकुआं पुलिस ने की आगामी मोहर्रम पर्व के संबंध में पीस व अमन कमेटी की मीटिंग

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्द पूर्ण तरीके से बनाए जाने हेतु आज दिनांक 14.07.2024 को कोतवाली लालकुआ प्रांगण में *प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल द्वारा पीस व अमन कमेटी की एक मीटिंग आहूत* की गई। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों के अतिरिक्त अन्य समुदाय के लगभग 75 से 80 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों को निर्देशित किया गया कि

01- विगत वर्षों उक्त जुलूस को निकाले जाने का जो मार्ग निश्चित है। उसी मार्ग से जुलूस को निकाला जाए।
02- इस अवसर पर तैयार किए जाने वाले ताज्यों की ऊंचाई को सीमित व निर्धारित ऊंचाई का ही रखा जाए ताकि बिजली व केवल की तारों तथा पेड़ों आदि के कारण जुलूस में रुकावट ना आए।
03- राष्ट्रीय राजमार्ग में जुलूस के आने पर यथा शीघ्र जुलूस को राष्ट्रीय राजमार्ग से ले जाया जाए ताकि आम जन सामान्य को जाम संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
04- जुलूस में किसी प्रकार के अस्त्र व शस्त्रों का प्रदर्शन ना किया जाए।
05- जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न किए जाने हेतु वॉलिंटियर्स नियुक्त किए जाएं।
इस संबंध में मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों से राय मांगी गई तो मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद द्वारा बताया गया कि कुछ जगहों पर केवल के तार व बिजली के तार थोड़ा नीचे है। उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए व जुलूस के निकलते समय कुछ देर के लिए यातायात को एक ही साइड की रोड पर चलवाया जाए तथा जिन-जिन जगहों से जुलूस को होकर निकलना है उन स्थानों पर वाहनों आदि को खड़े ना होने दिया जाए।
उक्त समस्याओं से संबंधित विभागों को अवगत कराया गया।
सभी समुदाय के लोगों द्वारा उक्त पर्व को पूर्ण सौहार्द से संपन्न कराने तथा पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *