• Wed. Dec 17th, 2025

    सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ीं हलचल

    विश्व मधुमक्खी दिवस

    विश्व मेट्रोलॉजी दिवस
    ✳️ उत्तराखंड में प्रसिद्ध सिख तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। कल सुबह गोविंद घाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी अरदास, सुखमणि पाठ, शबद-कीर्तन किया गया।
    ✳️ प्रधानमंत्री ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।  पीएम मोदी ने कहाबुद्ध और गांधी की धरती जिसने विश्व को शांति का संदेश दिया और जापान जो भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित, पोषित है, वहां पूज्य बापू की प्रतीमा अहिंसा और करुणा के उन विचारों को आगे ले जाने में बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगी।

    ✳️ अल्मोड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षको के लिए विज्ञान प्रोत्साहन कार्यक्रम उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्टार्ट-अप कम्पनियों ने स्टॉल लगाए हैं।
    ✳️ पंजाब: अटारी-वाघा सीमा पर भारत सरकार द्वारा 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया।
    ✳️ जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पुलवामा में छापेमारी कर रही है।
    ✳️ छत्तीसगढ़: जगदलपुर में तेज आंधी के कारण CRPF बटालियन कैंप में कई बैरकों की टीन की छत उड़ी। इस घटना में हुए नुकसान का अभी तक विस्तृत आकलन नहीं हो पाया है लेकिन लगभग 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 10 जवान घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

    ✳️ लाहौर की आतंकरोधी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को 9 मई से जुड़े हिंसा के तीन मामलों में अग्रिम जमानत दे दी है।
    ✳️ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे होगा ।
    ✳️कानून मंत्रालय से हटने के बाद किरेन रिजिजू ने कहा है कि अर्थ साइंसेज मिनिस्ट्री कोई सज़ा वाली पोस्टिंग नहीं है।
    ✳️ आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और सीनियर एडवोकेट केवी विश्वनाथन ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ ली।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *