• Tue. May 26th, 2026

नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक आंध्र प्रदेश से हुआ गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने आखिरकार धमकी देने वाले युवक को पकड़ ही लिया। नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस एसटीएफ ने आन्ध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस को तकनीकी विश्लेषण से जानकारी मिलने के बाद संदिग्ध व्यक्ति का नाम नितिन शर्मा दिल्ली निवासी सामने आया। उसने अपना धर्म परिवर्तन कर खालिद नाम से पहचान बनाई जोकि आंध्रप्रेदश में मिला। इससे पूर्व भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 04 अक्तूबर 2022 को नैनीताल कंट्रोल रूम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना मिली थी, जिसमें नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर बम बलास्ट होने की धमकी दी गई थी। आरोपी सभी धमकियां हिजबुल मुजाहिदीन के नाम से देता था। फिलहाल उक्त प्रकरण में गम्भीरता से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बीती 17 जुलाई 2023 को नितिन शर्मा नाम के फेसबुक यूजर से We will blast bomb in different parts of nainital within 24 hours all the bombs will blast a Hizbul Mujahideen takes the responsibility दो धमकी भरे संदेश नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर भेज गए थे आरोपी ने जगह- जगह पर बम ब्लास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन की होना बताया था। इस मामले में नैनीताल जिले के ही तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ के अधीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड देहरादून को स्थानांतरित की गई थी जिसके बाद आज एसटीएफ ने आरोपी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में दिल्ली निवासी नितिन शर्मा नाम का एक संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश में आया है, लेकिन उसने अपना धर्म परिवर्तन कर नाम खालिद रख लिया है और घर छोड़कर आंध्र प्रदेश में रहने लगा था।

उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के नाम से बम विस्फोट की धमकी देता है। इससे पहले भी आरोपी ने 4 अक्टूबर 2022 को नैनीताल पुलिस के कंट्रोल रूम को इस तरह की भ्रामक सूचना दी थी। तब भी नैनीताल के अलग-अलग इलाकों में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम करीब 20 दिनों तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा समेत प्रदेश के अन्य अन्य जिलों में नितिन शर्मा उर्फ खालिद की तलाश कर रही थी। एसटीएफ टीम ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तक कहीं जाकर नितिन शर्मा के बारे में कोई सुराग हाथ लगा और इसके बाद टीम ने उसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भी इसी तरह के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड एसटीएफ गिरफ्तार आरोपी के विषय में अलग- अलग तरीके वह दिशाओं में जांच पड़ताल कर रही है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *