• Mon. May 25th, 2026

देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन हजार पार

भारत में दिन पर दिन कोविड के सक्रिय मामलों में इजाफा हो रहा है। रविवार 1 जून सुबह 8 बजे तक देश में कोविड के कुल सक्रिय मामले 3395 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी है। इसमें 21 लोग बीते 2 दिन में मरे हैं।शनिवार को बेंगलुरु में 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। महाराष्ट्र-केरल में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने जान गंवाई है। केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण से मौत हो गई।केरल में सबसे ज्यादा 1400 कोरोना मरीजों की संख्य़ा पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं। बीते 48 घंटे में 1000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287 और कर्नाटक में 238 एक्टिव केस हैं। अब तक तमिलनाडु में 199 और यूपी में 149 कोरोना मरीज पाए गए हैं।

24 घंटे में कहां-कहां कितने नए केस मिले?

राज्यकोरोना केस
केरल64
पश्चिम बंगाल82
दिल्ली61
गुजरात55
उत्तर प्रदेश32
महाराष्ट्र18
तमिलनाडु14
आंध्र प्रदेश6
पुडुचेरी4
हरियाणा4
कर्नाटक4
मध्य प्रदेश3
असम3
सिक्किम3
ओडिशा2
गोवा2
राजस्थान2
पंजाब1
उत्तराखंड1

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *