• Wed. May 27th, 2026

मलेथा तिराहे पर स्थापित हो स्व दिवाकर भट्ट जी की मूर्ति

मलेथा तिराहे पर स्थापित हो स्व दिवाकर भट्ट जी की मूर्ति।।

 

भल्लेगांव बागवान में देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा ने दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर मोर्चा के संस्थापक गणेश भट्ट ने राज्य सरकार और क्षेत्रीय विधायक से मलेथा तिराहे पर स्व दिवाकर भट्ट की मूर्ति स्थापित कर तिराहे का नाम दिवाकर चौक करने की मांग की है। कहा कि एक माह के भीतर यदि राज्य सरकार या क्षेत्रीय विधायक द्वारा दिवाकर भट्ट की मूर्ति स्थापित नहीं की जाती है तो वे अपने खर्चे पर मलेथा या कीर्तिनगर में स्वयं मूर्ति स्थापित करेंगें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने फूल चढ़ा कर दिवाकर भट्ट को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।

कार्यक्रम में हिंडोलाखाल, पलेठी, मूल्यांगांव, बागवान, बरसोली, लक्ष्मोली, तल्याकोट, भडोली, बरसोली, बागवान से ग्रामीण शामिल हुए। 

उमा घिल्डियाल, लक्ष्मी भट्ट, महेश इस्तवाल, राम सिंह पयाल, श्रीराम रतूड़ी, सुभाष लिंगवाल, प्रवीण पंवार, सुरेन्द्र रावत ने अपने विचार व्यक्त किए।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *