• Mon. May 25th, 2026

विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में उत्तराखंड के भी तीन वैज्ञानिक

देहरादून। स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध समूह द्वारा जारी विश्व के टाप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीन प्रोफेसर भी अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरके मैखुरी, डॉक्टर अजय सेमल्टी और प्रोफेसर रमोला विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पुनः स्थान बनाने में कामयाब रहे। यह गढ़वाल केंद्रीय विवि के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विवि के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके मैखुरी, फार्मेसी विभाग के डॉक्टर अजय सेमल्टी एवं भौतिक विभाग के सीनियर प्रोफेसर आरसी रमोला ने स्टेनफोर्ड विवि के एक शोध सूमह द्वारा विगत 10 अक्टूबर को जारी विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपना स्थान बनाया है। प्रोफेसर आरके मैखुरी और प्रोफेसर आरसी रमोला ने इस सूची में दूसरी बार स्थान बनाया है। डॉक्टर अजय सेमल्टी ने इस सूची में तीसरी बार अपना स्थान बनाया है. तीनों ही अपने क्षेत्र के काफी माहिर माने जाते रहे हैं। तीनों के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने पर विवि के शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है। वहीं यह विवि के खाते में भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed