• Mon. May 25th, 2026

उत्तराखंड: नदीं में गिरा वाहन, दो की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से एक दुखद सामने आई हैं। चकराता के क्वानू क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन टोंस नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को फिलहाल हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी दें कि चकराता तहसील के अंतर्गत आने वाले क्वानू महलोत क्षेत्र में एक अनियंत्रित यूटिलिटी वाहन खाई में  लुढ़कते हुए सीधे टोंस नदी में जा गिरा। वाहन रोज की तरह विकासनगर की तरफ जा रहा था, यूटिलिटी में उस वक्त 3 लोग सवार थे। 3 में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला काफी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वहीं इस दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने स्वयं ही रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों और घायल महिला को खाई में निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
सूचना ही मौके पर तहसीलदार सुशील कोठियाल पहुँचे और घटना  के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा था और वाहन में सवार 3 में से दो लोगों ने मुआके पर ही दम तोड़ दिया है और एक घायल महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया है।

वहीं मृतकों के नाम क्वानू महलोत निवासी मनोज (27 वर्ष ) पुत्र राजेन्द्र और पूरन सिंह (48 वर्ष) पुत्र बरदावर सिंह बताए जा रहें है। घायल महिला की पहचान सामो देवी (42 वर्ष) पत्नी पूरन सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *