• Mon. May 25th, 2026

उत्तराखंड: खराब मौसम के चलते अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित

web fast news logo

प्रदेश में खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए कोटद्वार में पहली से दस सितंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। यह रैली अब 26 नवम्बर से एक दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यार्थियों को एआरओ, लैंसडाउन द्वारानए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन मोबाइलनंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन स्थल विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह सेना कैंप भी पनियाली नदी के बाढ़ की चपेट में आ गया था। जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है। भर्ती स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पहले ही अनुमान जताया जा रहा था कि बारिश का असर भर्ती रैली पर पड़ सकता है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *