• Mon. May 25th, 2026

उत्तराखंड:गुलदार ने तीन जवानों पर किया हमला, घायल

प्रदेश में गुलदार का हमला लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इस बार इस हमले का शिकार सेना के जवान हुए। लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल जवानों का सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से नगर में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। घायल सभी जवान गढ़वाल राइफल्स के है।


सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पहला जवान पैदल जा रहा था। जबकि दो अन्य बाइक पर सवार थे। बाइक सवार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं। हमले के बाद तीनों जवानों को सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट आने के कारण भर्ती किया गया है,जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच माह पहले भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में बाइक सवार दो सैनिकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि अधिक जानकारी ली जा रही हैँ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *