प्रदेश में जहाँ भी सहायता की जरूरत हो SDRF हमेशा आगे आयी है ताजा मामला केदारनाथ यात्रा के दौरान का है।
श्रीकेदारनाथ में एक श्रद्धालु का पैर फ्रेक्चर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ से डॉक्टर्स द्वारा उन्हें हायर सेंटर रेफर किये जाने पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त श्रद्धालु को स्ट्रैचर के माध्यम से हेलीपैड तक पहुँचाकर हेली द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
