X

Almora-news मध्य रात्रि घनघोर जंगल मुसीबत में फसे परिवार के लिये संकटमोचक बनी पुलिस

संकट में डायल 112 मिलाया, पुलिस टीम के क्विक रिस्पॉस से मुसीबत से छुटकारा पाया

कार का टायर फटने से घनघोर जंगल में फसे परिवार को डायल 112 टीम ने 16 किमी0 दूर घर तक सुरक्षित पहुंचाया

कल रात्रि कॉलर विनोद द्वारा डायल 112 में रात्रि 11:30 सूचना दी कि वह परिवार सहित देहरादून से अपने गांव चकरोटी देघाट जा रहे थे,नैल से आगे जंगल में उनकी गाड़ी का टायर फट गया है, उनके साथ महिला व बच्चे भी हैं और स्टेपनी भी पंचर है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में डायल 112 टीम हेड कांस्टेबल सुरेश चंद कानि0 हेमंत मनराल, कानि0 रविंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे और घनघोर जंगल में फसे परिवार को डायल 112 वाहन में बिठाकर सुरक्षित 16 किमी0 दूर उनके घर चकरोटी तक सकुशल पहुंचाया।

संकट के समय पुलिस टीम से मिली मदद से पूरा परिवार खुश था और सहायता के लिये धन्यवाद कहा

This post was published on 06/06/2025 11:00 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post