• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: कार से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। सीओ रानीखेत श्री तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में दिनांक- 17.11.2023 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस बल के साथ आपराधिक गतिविधियों व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान के दौरान थाना देघाट को जाने वाले तिराहे पर शर्मा जनरल स्टोर के पास वाहन संख्या- U.K- 04 L- 5696 सेंट्रो कार को रोककर चैक करने पर वाहन में सवार अभियुक्त श्याम सिंह मनराल व हेमन्त ढौड़ियाल के कब्जे से 10 पेटियों में कुल 120 बोतल मैकडाँवल व्हिस्की अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष देघाट श्री राहुल राठी ने बताया कि अभियुक्तगण अवैध शराब को स्याल्दे की ओर से नागचुलाखाल की तरफ ले जा रहे थे, शादी के सीजन होने के कारण अधिक दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे, जिन्हें चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में श्याम सिंह मनराल, उम्र- 38 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह मनराल, निवासी ग्राम बसेड़ी, थाना देघाट, और हेमन्त ढौडियाल, उम्र- 33 वर्ष पुत्र मथुरा दत्त ढौडियाल, निवासी ग्राम बसनलगाँव, थाना देघाट, जिनसे 10 पेटी (120 बोतल) अवैध अग्रेजी शराब मैकडाँवल व्हिस्की कीमत- 68,400/- ( अड़सठ हजार, चार सौ रुपये) रूपये है बरामद हुआ।

थाना देघाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, हे0कानि0 मनोज पाण्डे और कानि0 नीरज बिष्ट शामिल रहें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *