• Mon. May 25th, 2026

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने सीएम को भेजा ज्ञापन, सड़क न बनने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Byswati tewari

Nov 18, 2023 #almora news

अल्मोड़ा: कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए रीठागाडी दगेड़ियों संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भैसियाछाना विकास खंड के कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने के संबंध में आज अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने रीठागाडी दगेड़ियों संघर्ष समिति की तरफ़ से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग की सर्वे व भूगर्भ विभाग से अर्थ टेस्ट के बाद सड़क मार्ग में के 16no. कम्पार्टमेन्ट में वन विभाग की जमीन में कुछ पेड़ आ रहे थे जिसके लिए शासन प्रशासन ने रानीखेत के चखुटिया में उतने पेड़ लगाने के लिए जमीन चयनित की । लेकिन एक साल से भी ज्यादा समय हो गया अभी तक खंड लोकनिर्माण विभाग की तरफ से कोई कारवाई नहीं हुई।ज्ञापन में कहा गया है कि जल्द से जल्द चखुटिया में चयनित जमीन में पेड़ लगाकर कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जाय।कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता ने उग्र आंदोलन के साथ साथ 2024 के चुनाव के बहिष्कार करने के लिए चेतावनी दी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *